गौतमबुद्धनगर: भव्य भंडारे में उमड़ा आस्था का सैलाब: सलारपुर स्थित प्राचीन बाबा मोड़ा धाम पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
नोएडा, 30 अप्रैल 2026।
दो टूक//नोएडा के सलारपुर, सेक्टर-101 मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित प्राचीन बाबा मोड़ा धाम पर गुरुवार को आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अशोक भाटी द्वारा संचालित टिकैत रसोई के माध्यम से यहां एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन एवं कन्या पूजन के साथ किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक माहौल और भक्ति भाव की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं ने बाबा मोड़ा धाम में दर्शन कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी, सुभाष चौधरी, परविंदर अवाना, रवि प्रधान, झलकेश बाबूजी, सुखबीर प्रधान, विपिन तंवर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने धाम पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
अशोक भाटी का सामाजिक समर्पण बना प्रेरणा
इस आयोजन के केंद्र में रहे जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने एक बार फिर अपने सामाजिक और धार्मिक समर्पण का परिचय दिया। समाज सेवा की भावना से ओत-प्रोत अशोक भाटी क्षेत्र में लगातार जनहित कार्यों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह भंडारा उनके पोते लव भाटी के प्रथम जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उसके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना करना है। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बालक को आशीर्वाद दिया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) संगठन के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना और जिला सचिव सचिन अवाना की विशेष भूमिका देखने को मिली।
- सुभाष चौधरी ने अपने प्रभावशाली नेतृत्व और संवाद क्षमता के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की है और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी हमेशा सराहनीय रहती है।
- परविंदर अवाना (एनसीआर अध्यक्ष) क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने और युवाओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, उनकी कार्यशैली ऊर्जा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
- सचिन अवाना (जिला सचिव) संगठन के जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्यक्रमों को सफल बनाने में अहम योगदान देते हैं और उनकी कार्यकुशलता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना बाबा मोड़ा धाम
प्राचीन बाबा मोड़ा धाम की क्षेत्र में विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मन को अद्भुत शांति व संतोष की अनुभूति होती है। यही कारण है कि भंडारे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बलसिंह बिधूड़ी, बिजेंद्र बेसोया, मोहनवीर बेसोया, पवन बेसोया, ओमवीर खारी, मनोज त्यागी, आशु शर्मा, संजय फौजी, महेश खटाना, सुधीर भाटी, प्रदीप भाटी, धीरेश नंबरदार, सचिन अवाना, रिकी प्रधान, सिंहराज गुर्जर, विजेंद्र भड़ाना, हरिकिशन भगत, रोहित भाटी, विकास फागना, गजेंद्र रक्सवाल, मनीष ठाकुर, अश्विनी पवार, अमित अवाना, योगेश बैसला, धर्मन भाटी, सुरेंद्र शर्मा, ललित शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
वहीं कृष्ण भाटी, रविंद्र भाटी, नवीन भाटी, हनी भाटी, सचिन भाटी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भंडारे में सेवादार के रूप में सराहनीय योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया।
कुल मिलाकर यह भंडारा न केवल धार्मिक आयोजन रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भावना का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
