गोण्डा- थाना उमरी बेगमगंज पुलिस ने चोरी करने के 2 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 2 शातिर चोरो लल्लू उर्फ मो0 आजाद पुत्र गरीबे निवासी रगड़गंज वार्ड नगर पंचायत बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा व मिठाईलाल उर्फ किशन कुमार पुत्र स्व0 नकछेद निवासी बाबानगर सेन वार्ड नगर पंचायत बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा को सामुदायिक शौचालय विशुनपुर खुर्द बक्सैला से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी अशोक कुमार मिश्र पुत्र राजेश कुमार मिश्र निवासी ग्राम बक्सैला थाना उमरी बेगमगंज द्वारा थाना उमरी बेगमगंज में तहरीर दी गयी कि ग्राम सालपुर पाठक में नलकूप योजना के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी में प्रयोग किया जा रहा एक जनरेटर 26.5.2026 को समय करीब शाम 6 बजे अभियुक्तगण लल्लू उर्फ मो0 आजाद पुत्र गरीबे व मिठाईलाल उर्फ किशन कुमार पुत्र स्व0 नकछेद निवासीगण वेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा चोरी कर लिया गया। काफी खोजबीन किये जाने के उपरान्त भी जनरेटर बरामद नहीं हो सका। वादी की तहरीर के आधार पर थाना उमरी बेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस क्रम में 29.5.2026 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने घटना कारित करने के आरोपी अभियुक्तों लल्लू उर्फ मो0 आजाद और मिठाई लाल उर्फ किशन कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग मजदूरी आदि का कार्य करते हैं, किन्तु नशे एवं गलत संगति के कारण चोरी की घटनाएं भी करते रहते हैं। दिनांक 26.5.2026 को हम दोनों लोग ग्राम सालपुर पाठक की तरफ घूम रहे थे। वहां पर नलकूप योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां एक जनरेटर रखा हुआ था। मौके पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। जनरेटर को देखकर हम लोगों की नीयत खराब हो गयी और हम लोगों ने योजना बनाकर उक्त जनरेटर को चोरी कर लिया तथा उसे छिपाकर रखने के बाद किसी कबाड़ी अथवा अन्य व्यक्ति को बेचने की फिराक में थे। अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि चोरी किये गये जनरेटर को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बराबर-बराबर बांट लेने की योजना थी। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने यह भी स्वीकार किया कि 13/14.5.2026 की रात्रि में ग्राम विशुनपुर खुर्द बक्सैला स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी इनके द्वारा चोरी की घटना कारित की गयी थी। विद्यालय से चोरी किये गये सामान को भी इधर-उधर बेच दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. लल्लू उर्फ मो0 आजाद पुत्र गरीबे निवासी रगड़गंज वार्ड नगर पंचायत बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
02. मिठाई लाल उर्फ किशन कुमार पुत्र स्व0 नकछेद निवासी बाबानगर सेन वार्ड नगर पंचायत बेलसर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01.मु0अ0सं0-128/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
01.मु0अ0सं0-120/26, धारा 305(ई),317(2) बीएनएस थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद स्टील की बाल्टी
02. 01 अदद स्टील का जग
03. 01 अदद लोहे की कड़ाही
04. 01 अदद गैस भट्ठी
05. 01 अदद गैस सिलेण्डर
