लखनऊ :
ट्रैफिक दरोगा से मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली
सरोजनी नगर क्षेत्र अमौसी तिरहे पर तैनात
ट्रैफिक दरोगा से अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक बीते 25 मई की शाम करीब 6:30 बजे कानपुर रोड स्थित अमौसी वीआईपी मोड़ सरोजनीनगर में यातायात पुलिस लाइन में तैनात टीएसआई उमेश कुमार एयरपोर्ट तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान उल्टी दिशा से आ रही एक स्कूटी को रोकने पर स्कूटी सवार युवक भड़क गए और बाद विवाद होने लगा। टीएसआई उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि युवकों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुलाकर उनके साथ हाथापाई और गाली-गलौज की, साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डाली।इस मामले में टीएसआई ने मोहम्मद आसिफ और मुजम्मिल अंसारी सहित 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाना सरोजनी नगर में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय पुलिस टीम ने शुक्रवार को इस घटना में शामिल सरोजनी नगर के अवध विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद आसिफ और चिल्लावां निवासी मोहम्मद मुजम्मिल अंसारी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है।
