उन्नाव :
पुलिस मुठभेड़ मे मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पैर मे गोली लगने से हुआ घायल,भर्ती।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना अजगैन क्षेत्र कन्टेनर चालक से लूटपाट करने वाला मास्टरमाइंड लुटेरा को पुलिस मुठभेड़ में
गिरफ्तार कर लिया। एसओजी,सर्विलांस और अजगैन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार तड़के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए हास्पिटल मे भर्ती कराया है।
●यह कार्रवाई एसओजी, सर्विलांस एवं थाना अजगैन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गयी कार्रवाई।
●बदमाश के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर,01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है।
●गिरफ्तार बदमाश की पहचान छोट्टन चौधरी निवासी हथियाइन थाना पीपरा कोठी मोतीहारी बिहार के रुप मे हुई है।
●पुलिस ने सरगना के साथी को पहले गिरफ्तार उसके पास से लूटे गए कन्टेनर और अन्य समान बरामद किया था।
विस्तार :
हसनगंज सी ओ तेजबहादुर सिंह जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 27.05.2026 को राजेश कुमार गुप्ता पुत्र महेशचन्द गुप्ता निवासी 128/7 देवकीनगर यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर द्वारा थाना अजगैन पर तहरीरी सूचना दी गयी कि दिनांक 25.05.2026 रात्रि समय करीब 23.00 बजे ट्रक चालक नीरज कुमार पुत्र सन्तोष कुमार निवासी घनश्याम पुर थाना जहानाबाद जनपद फतेहपुर मेरे ट्रक में सामान लोड करके आशाखेड़ा थाना सोहरामऊ से कानपुर के लिये निकला था एवं समय करीब 12.30 बजे वह टोल प्लाजा से निकला जिसे मैं ट्रक में लगे जीपीएस से ट्रैक कर रहा था, तभी करीब 01 घण्टे बाद ट्रक जीपीएस द्वारा लखनऊ की तरफ वापस जाते दिखाई दिया जिसके बाद मैं अपनी कार से ट्रक की तलाश में निकला था। वापस जाते हुये ट्रक की लोकेशन टोल प्लाजा के पास तक की ही मिली है। उक्त लोकेशन पर पर जाकर देखा तो वहाँ ट्रक चालक नीरज घायल अवस्था में पड़ा हुआ था एवं ट्रक मौके पर नही था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अजगैन पर मु0अ0स0 232/26 धारा 309(6) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण हेतु श्री जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा टीमों की गठन कर सक्रिय किया गया। घटना के अनावरण के प्रयास के क्रम में आज दिनांक 30.05.2026 को समय करीब 03.10 बजे एसओजी ,थाना अजगैन व सर्विलांस की संयुक्त टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरूद्वारा रोड नवाबगंज में एक संदिग्ध व्यक्ति घटना करने की फिराक में बैठा हैं। उक्त सूचना पर स्वॉट/सर्विलांस टीम व पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उक्त बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा की गयी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया। पूछताछ मे उक्त बदमाश ने अपना नाम 1.छोट्टन चौधरी पुत्र सुरेश चौधरी उम्र करीब 25 वर्ष निवासी हथियाइन थाना पीपरा कोठी मोतीहारी (बिहार) बताया है। बदमाश द्वारा थाना अजगैन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/26 से संबंधित लूट की घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। पुलिस द्वारा उक्त बदमाश के पास से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं एवं घायल बदमाश को उपचार हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
●सीओ तेजबहादुर सिंह की ई-बाईट- - -
