गोण्डा- थाना मनकापुर पुलिस एवं SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में बीती रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर बदमाश गोली लगने से घायल सहित 3 शातिर लुटेरे गिरफ्तार किये गए। उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01-01 जिंदा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल एवं लूट के ₹44,000/- नगद बरामद हुए।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने मीडिया को बताया कि थाना को0 मनकापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-214/26, धारा 309(6), 352 बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त 3 बदमाश ओम प्रकाश यादव पुत्र तुलसीराम यादव (गोली लगने से घायल), आशीष यादव पुत्र सरजू प्रसाद और प्रदीप वर्मा पुत्र किशनलाल वर्मा को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1-1 अदद जिंदा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल एवं लूट के ₹44,000/- नगद बरामद बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 26.5.2026 को थाना मनकापुर क्षेत्रान्तर्गत सूचना प्राप्त हुई की प्रेमनाथ गुप्ता पुत्र स्व. बृजलाल गुप्ता निवासी ग्राम पंडरी शंकर थाना कोतवाली देहात जनपद गोण्डा मोनू सिंह नि० गायत्रीपुरम थाना कोतवाली नगर गोण्डा के यहाँ सीमेंट बिक्री के उपरांत रुपये वसूली का कार्य करते हैं। दिनांक 25.5.2026 को वादी जनपद गोण्डा एवं बलरामपुर के विभिन्न व्यापारियों से लगभग 1,10,000 रु की वसूली कर अपनी मोटरसाइकिल से वापस आ रहा था कि मनकापुर-झिलाही मार्ग पर ग्राम बैरीपुर रामनाथ के पास समय करीब 17:50 बजे पहुंचे, तभी पीछे से सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें रोक लिया गया तथा सर पर चोट पहुंचा कर मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे रुपये लेकर मौके से फरार हो गये। वादी प्रेमनाथ गुप्ता के तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर पर मु०अ०सं० 214/26 धारा 309(6),352 BNS बनाम 3 अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने घटना के खुलासा के लिए 5 पुलिस टीमों का गठन किया तथा प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया। पुलिस टीमों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया तथा संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में 29.5.2026 को सुबह 3.50 बजे मनकापुर - उतरौला रोड पर (मनवर तिराहा) के निकट चेकिंग के दौरान संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। स्वयं को घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ओम प्रकाश यादव पुत्र तुलसीराम यादव निवासी ग्राम अमघटी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा के पैर में गोली लग गई तथा उसके साथी अभियुक्त मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से घेराबंदी कर अभियुक्त आशीष यादव पुत्र सरजू प्रसाद और प्रदीप वर्मा पुत्र किशनलाल वर्मा गिरफ्तार कर लिया गया। सभी के विरुद्ध थाना कोतवाली मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्तगण से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वे शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके द्वारा 25.5.2026 को झिलाही बाईपास ग्राम बैरिपुर रामनाथ के पास सीमेंट व्यवसायी के सेल्समैन से अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना कारित की गई थी तथा लूट के पैसों को आपस में बराबर- बराबर बांट लिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. ओम प्रकाश यादव पुत्र तुलसीराम यादव निवासी ग्राम अमघटी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा(गोली लगने से घायल)।
02. आशीष यादव पुत्र सरजू प्रसाद निवासी ग्राम अमघटी थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोंडा ।
03. प्रदीप वर्मा पुत्र किशन लाल वर्मा निवासी देवरी खेड़ा थाना रेहरा बाज़ार जनपद बलरामपुर।
अनावरित अभियोग-
01.मु0अ0सं0-214/26, धारा 309(6), 352 बीएनएस थाना को0 मनकापुर, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 223/26, धारा 109(1) बीएनएस, 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली मनकापुर, गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अवैध तमंचा मय 01-01 अदद जिंदा/खोखा कारतूस,
02. घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल(सफेद)
