उन्नाव :
पुलिस ने नशे दो सौदागरों को गिरफ्तार कर अंतर्जनपदीय गांजा तस्करी का भांडाफोड़ कर कब्जे से एक मन गांजा बरामद किया।
दो टूक : उन्नाव जनपद के कोतवाली सदर क्षेत्र मे पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का
खुलासा करते हुए दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 10 लाख रूपये की कीमत के 50 किलो गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्करो के विरुद्ध सक्षम अधिकारी के मौजूदगी मे आवश्यक कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट, सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली सदर पुलिस की बड़ी सफलता, अंतर्जनपदीय गांजा तस्करी करने वाले 10 लाख रूपये की कीमत के 50 किलो गांजा के साथ दो शातिर गांजा तस्कर दबोचे गये।
पुलिस बल द्वारा बीते शनिवार की रात्रि संदिग्ध व्यक्ति ,वाहन,चैकिंग दौरान करोवन मोड़ पर चेकिंग करते हुए अचानक एक सफेद रंग की बैगनार कार न0 UP 70 PT 6360 मरहला की तरफ से आकर अचानक सरोसी को जाने वाली सड़क मार्ग पर आगे मैनी खेडा रेलवे क्रासिंग बंद होने के कारण रेलवे क्रासिंग से 20 मीटर पहले रोका गया तथा गाडी में बैठे दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया तो व्यक्तियों ने अपना नाम जितेन्द्र तिवारी उर्फ जीतू पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम सेंगरहा पोस्ट बैरमपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 24 वर्ष व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज पुत्र मनोज कुमार तिवारी निवासी ग्राम सेंगरहा पोस्ट बैरमपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 25 वर्ष बताया ।भागने का कारण पूछने पर घबराते हुए दोनों ने गाडी में अवैध गांजा होना बताते हुए पकड़े जाने की डर से भागना बताया । गहन पूछताछ से अभियुक्तगण द्वारा उक्त गांजा मध्य प्रदेश से खरीद कर अपने वाहन के माध्यम से दिल्ली ले जाकर बेचे जाने की बात बतायी गयी । उक्त 50 किलो नाजायज गांजा (अनुमानित बाजारू कीमत लगभग 10 लाख रूपये) को अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 215/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार तस्करों का नाम व पताः-
1.जितेन्द्र तिवारी उर्फ जीतू पुत्र राजेश तिवारी नि0 ग्राम सेंगरहा पोस्ट बैरमपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 24 वर्ष
2.आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज पुत्र मनोज कुमार तिवारी नि0 ग्राम सेंगरहा पोस्ट बैरमपुर थाना पश्चिम शरीरा जनपद कौशाम्बी उम्र लगभग 25 वर्ष
बरामदगी ।
50 किलो नाजायज गांजा
बैगनार कार न0 UP 70 पीटी 6360
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना कोतवाली सदर इंस्पेक्टर चन्द्रकान्त मिश्र, उ0नि0 रामानंद पटेल, उ0नि0 रविशंकर पाण्डेय,हे0का0 विजय शर्मा, सिपाही विनीत गिल, शेर सिंह, वीरेन्द्र प्रताप ।
स्वाट टीम –
1.निरीक्षक जय प्रकाश यादव प्रभारी स्वाट टीम उन्नाव 2.उ0नि0 ज्ञान सिंह,
3.का0 गौरव चौधरी , 4.का0 विकाश भदौरिया , 5 .का0 राहुल कुमार
6.का0 रवि कुमार ,7. का0 शुभम कुमार
सर्विलांस टीम-
1.उ0नि0 अतुल कुमार सिंह
2.हे0का0 रोहित शर्मा
3.हे0का0 सुदीप कटियार
4.हे0का0 शीतांश गंगवार
5.का0 प्रशांत बालियान
6.का0 विवेक कुमार
7.का0 आकाश बालियान
8.का0 अरूण कुमार
9. का0 हरेश वालिया
10. का0 नितीश कुमार
11.का0 यशवीर
