ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :सिक्ख समाज की जनगणना एवं जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ।।||Lucknow:The Sikh community's census and awareness campaign was launched.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
सिक्ख समाज की जनगणना एवं जागरूकता अभियान का किया गया शुभारंभ।।
दो टूक : सिक्ख समाज की सटीक जनगणना एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज होटल गुरवीर रॉयल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान सिक्खी मेरी पहचान फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिससे पूरे प्रदेश भर में सिक्ख समाज के लोगों की गणना की जाएगी। 

इस अवसर पर भारतीय सिक्ख संगठन के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह जी ने सिक्ख समाज की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सटीक जनगणना से समाज के विकास, अधिकारों की रक्षा तथा सरकारी योजनाओं के बेहतर लाभ सुनिश्चित किए जा सकते हैं। सिक्खी मेरी पहचान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदरपाल सिंह जी ने जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी पहचान, संस्कृति और अधिकारों के प्रति सजग करने का संदेश दिया गया।

अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह डी पी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल समाज को एकजुट करने, युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने और भविष्य के लिए एक सशक्त आधार तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
संस्था के उपाध्यक्ष सरदार रणबीर सिंह कलसी ने सिक्ख समुदाय के लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया !

कार्यक्रम में संगठन के ,कुलवीर सिंह सोढ़ी जी, कुलवंत सिंह जी,मनमोहन सिंह मोनी जी, जसपाल सिंह जी,मुनमुन सिंह,जसकरन सिंह,सुदीप सिंह,सिमरन सिंह,निरवेर  सिंह,ओंकार सिंह पनेसर जी, सुरिन्दरपाल  सिंह, तेजपाल सिंह बगगा,सोनू घई, भूपेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह राजा,  मलकीत सिंह,हरजीत सिंह सोखी,  मनप्रीत सिंह , जसपाल सिंह लकी, मान सिंह पनेसर, सरबजीत सिंह वालिया,  सरबजीत सिंह लवली जी, हरजीत सिंह जी,राजिंदर सिंह बगगा जी,एंव समाज के गणमान्य व्यक्तियों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने इस अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने का संकल्प लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें