बुधवार, 22 अप्रैल 2026

लखनऊ : सावधान ? PGI क्षेत्र में बाईक चोर सक्रिय, घर के सामने से चुरा ले गए दो बाइकें।।||Lucknow: Beware? Bike thieves are active in the PGI area; two bikes were stolen from in front of a house.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
सावधान ? PGI क्षेत्र में बाईक चोर सक्रिय, घर के सामने से चुरा ले गए दो बाइकें।।
घटना के 15 दिन बाद पीजीआई पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्रांतर्गत बहुत चिंताजनक है जहां बेखौफ बाइक चोरो का इतना दु:साहस बढ गया है कि बाइक चोरी की बारदाते करने के फिराक में लगे रहते हैं।इसकी बानगी स्थानीय थाना क्षेत्र से घर के सामने खड़ी दो बाइकें चोरी कर इलाके में दहशत फैला दी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विस्तार : 
●पहली घटना -: मिली जानकारी  के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर 16 ए वृन्दावन योजना निवासी नवनीत कुमार पाण्डेय ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि UP 32 NC 0481 की बाइक जो खुद के नाम रजिस्टर्ड है उक्त बाइक अपने घर के सामने मकान नंबर-147, सेक्टर-16A, वृंदावन योजना के बाहर दिनांक 05/04/2026 को खड़ी की थी। अगली सुबह 6 अप्रैल को जब मैंने देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। काफी खोज-बीन तलाश करने के बाद भी गाड़ी का कुछ पता नहीं चला । जिसकी सूचना वृंदावन पुलिस चौकी में भी लिखित रूप में दे रखी थी जहां यूपीकांप पर आनलाइन सूचना दर्ज कराने की सलाह दी गई । चोरी की घटना के संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का प्रयास किया था लेकिन नही हुआ।
●दूसरी घटना -  दुकानदार नीरज, पुत्र बुद्धा, निवासी रायबरेली रोड पिपरौली साउथ सिटी पीजीआई लखनऊ ने स्थानीय थाने  मे लिखित सूचना देते हुए पुलिस को बताया कि मेरी बाइक  नंबर UP 32 NS 2645 मॉडल: गाड़ी का मॉडल HERO MOTOCORP रंगः गाड़ी का रंग RED ACCENT  दिनांक 19/04/2026 तारीख को स्थान गार्डन गैलरिया साउथ सिटी के पास अपनी दुकान पर बाइक 
 खड़ी थी लेकिन जब वापस आया तो गाड़ी वहाँ नहीं थी। आस-पास काफी तलाश किया लेकिन बाइक कुछ पता नहीं चला।जिसे किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया है।
थाना पीजीआई  इंस्पेक्टर धीरेन्द्र कुमार ने बताया दोनो घटनाओं मे मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस टीमें घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की तलाश मे लगी हुई है जल्द चोर पुलिस के गिरफ्त मे होगें।