बुधवार, 22 अप्रैल 2026

लखनऊ : बेकाबू बस ने पैदल जा रहे युवक को उड़ाया, हुई मौत,पुलिस जांच मे जुटी।||Lucknow: An out-of-control bus hit a young man walking on foot, resulting in his death. Police are investigating.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेकाबू बस ने पैदल जा रहे युवक को उड़ाया, हुई मौत,पुलिस जांच मे जुटी।
दो टूक : लखनऊ के थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत मंगलवार देर शाम सड़क के किनारे पैद जा रहे युवक को बेकाबू अज्ञात बस ने रौंदते है फरार हो गया। दुर्घटना में घायल युवक को राहगीरों ने नजदीकी सीएचसी पहुचाया जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने शव शिनाख्त के उपरांत आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक की पहचान शुभम रावत निवासी ग्राम चंदनापुर, थाना इटौंजा लखनऊ के रुप में हुई है।
विस्तार  : 
पुलिस के अनुसार बीते 21 अप्रैल की शाम लगभग 8:30 बजे इटौंजा थाना क्षेत्रांतर्गत कुंडापुर मोड़ पर एक सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि पैदल जा रहे युवक को एक अज्ञात बस ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु सीएचसी इटौंजा ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शुभम रावत उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र सर्वेश, निवासी ग्राम चंदनापुर, थाना इटौंजा, लखनऊ के रूप में हुई है। मृतक के परिजन मौके पर मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।