मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

मऊ : संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई।||Mau: The birth anniversary of Constitution maker Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar was celebrated with great pomp at Vikas Bhawan.||

शेयर करें:
मऊ : 
संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती विकास भवन में धूमधाम से मनाई गई।
दो टूक : मऊ जनपद के विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। इस अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर बाबा साहब के योगदान को याद किया।
श्रद्धांजलि सभा मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। उनके साथ अन्य विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर मात्र एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और अर्थशास्त्री भी थे। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहें। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित समस्त जनसमूह को भारतीय संविधान की प्रस्तावना को दोहराते हुए न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई। विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर चर्चा की और उनके द्वारा दिखाए गए 'सामाजिक समरसता' के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। 
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी संदीप गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेंद्र, डीसी मनरेगा राजीव कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास रश्मि मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुशील कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।