मऊ :
लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध,अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम के, अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में 19 मार्च को थाना क्षेत्र के ग्राम सरायगनेश के रहने वाले शुभम यादव पुत्र हरिनारायन यादव द्वारा अपनी बहन को विपक्षी द्वारा बहला फुसला कर कहीं भगा ले जाने के सम्बन्ध में उनकी लिखित सूचना पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 107/26 धारा 87,137(2) बी.एन.एस बनाम 1. अतुल गौड उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र लालचन्द नि0 सरायगनेश थाना घोसी मऊ, आदि 04 नफर के पंजीकृत किया गया था जिस सम्बन्ध में घोसी पुलिस टीम द्वारा 14 अप्रैल को सुबह 9.05 बजे मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अतुल गौड उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र लालचन्द नि0 सरायगनेश थाना घोसी मऊ उम्र करीब 21 वर्ष को नदवासराय अण्डर पास के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर अभियुक्त को कारण गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. अतुल गौड उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र लालचन्द नि0 सरायगनेश थाना घोसी मऊ उम्र करीब 21 वर्ष
.पंजीकृतअभियोग।
1. मु0अ0सं0 107/26 धारा 87,137(2) बी.एन.एस थाना घोसी
