ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : भीटी मऊ में ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, माल्यार्पण कर किया सम्मान।||Mau: Auto drivers in Bhiti Mau were made aware of traffic rules and honored with garlands.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
भीटी मऊ में ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक, माल्यार्पण कर किया सम्मान।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के भीटी मे यातायात टी एसआई प्रभारी मऊ द्वारा भीटी मऊ में पहुंचकर ऑटो चालकों व पदाधिकारियों के बीच यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सभी से नियमों का पालन करने की अपील की।
विस्तार :
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात टीसीआई प्रभारी केदारनाथ भारती ने कहा कि सभी वाहन चालक हमेशा धीमी गति से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें तथा किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे गंभीर दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं। इसलिए सभी चालक अपनी और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाएं।
उन्होंने कहा कि “यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें स्वयं जागरूक बनकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाई जा सके।”
इसी कार्यक्रम के दौरान ऑटो चालकों द्वारा यातायात टीसीआई प्रभारी केदारनाथ भारती, जिला अध्यक्ष ऑटो यूनियन इकबाल अहमद अंसारी तथा ऑटो यूनियन नगर अध्यक्ष रामसागर भारती को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया।
यातायात नियमों के पालन हेतु चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत इस प्रकार के कार्यक्रमों और विचार गोष्ठियों का आयोजन आगे भी विभिन्न स्थानों पर किए जाने की बात कही गई। अंत में ऑटो चालकों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें