रविवार, 12 अप्रैल 2026

लखनऊ :गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।||Lucknow:Police arrested a fugitive wanted under the Gangster Act.||

शेयर करें:
लखनऊ :
गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ थाना गुडम्बा पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट मामले मे फरार चल रहे वारंटी राम सिंह को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय मे पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय स्पे0 जज गैंगस्टर एक्ट लखनऊ द्वारा निर्गत एनबीडब्ल्यू केस सं0- 5/16 क्रा0नं0- 160/15 धारा 2/3 यू0पी0गैगस्टर एक्ट थाना गुडम्बा लखनऊ से सम्बन्धित एक नफर वारण्टी राम सिंह पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम गुडम्बा थाना गुडम्बा लखनऊ उम्र 30 वर्ष को उसके अंकित पते से दबिश देकर आज दिनांक 12.04.2026 को थाना गुडम्बा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त उपरोक्त नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया गिरफ्तारी के दौरान माननीय न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेश व निर्देश का अक्षरशः पालन किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार वारण्टी मा0 न्यायालय द्वारा उपस्थित होने हेतु निर्गत आदेश की अवहेलना कर उपस्थित नहीं हो रहा था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. राम सिंह पुत्र हनुमान यादव निवासी ग्राम गुडम्बा थाना  गुडम्बा लखनऊ उम्र 30 वर्ष 
सम्बन्धित अभियोग/वाद-
1. एनबीडब्ल्यू केस सं0- 5/16 क्रा0नं0- 160/15 धारा 2/3 यू0पी0गैगस्टर एक्ट थाना गुडम्बा।