गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का कड़ा सुरक्षा घेरा: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया गहन निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का कड़ा सुरक्षा घेरा: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया गहन निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 30 अप्रैल 2026।
जनपद में चुनावी व्यवस्थाओं को पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई और तकनीकी व्यवस्थाओं तक हर पहलू का बारीकी से जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस के मुख्य द्वार पर लगे ताले और सील की सघन जांच की, जो पूरी तरह सुरक्षित और मानकों के अनुरूप पाई गई। इसके साथ ही वेयरहाउस में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का भी परीक्षण किया गया, जहां सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित होते पाए गए।

अधिकारी ने वेयरहाउस परिसर में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया कि वे पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा सुरक्षा मानकों को निरंतर सुदृढ़ बनाए रखें।

इस दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। कुल मिलाकर वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और संतोषजनक पाई गईं।