लखनऊ :
सड़क दुर्घटना मे घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र मे सड़क दुर्घटना मे घायल किशोर की इलाज के दौरान 30 अप्रैल को आखिर कार मौत हो गई। किशोर की मौत से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणो ने मोहनलालगंज के उत्तरगांव में सिसेंडी-मोहनलालगंज मार्ग पर शव जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरु कर दिया और
दुर्घटना करने वाली स्कार्पियो और चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
शव रखकर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसीपी विकास पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुचे और परिजनो को समझाने में कोशिश करने लगे
एक माह पहले तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से किशोर घायल हो गया था और इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया।।
पुलिस के अनुसार दिनांक 03.04.2026 को पुष्पा पत्नी स्व० गंगा चौरसिया निवासी ग्राम उत्तरगाँव थाना मोहनलालगंज ने स्थानीय थाने पर लिखित सूचना दी गई थी कि उनका पुत्र अर्पित चौरसिया (उम्र लगभग 12 वर्ष) दिनांक 31.03.2026 को गांव के ही संजू पुत्र श्याम के साथ मोटरसाइकिल से अम्बलिका कॉलेज के पास जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP 32 JW 4851, जिसे चालक प्रांशू पुत्र राजू राजपूत निवासी अहमद खेड़ा मोहनलालगंज द्वारा चलाया जा रहा था जिसने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे अर्पित गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस। ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 125/2026 धारा 281/125(a)/125(b) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। छानबीन के दौरान संबंधित स्कॉर्पियो वाहन को कब्जे में लेकर थाने पर दाखिल किया गया। आरोपी चालक द्वारा माननीय न्यायालय से जमानत प्राप्त की गई थी। घायल अर्पित का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा था, जहां आज दिनांक 30.04.2026 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अभियोग में सुसंगत धाराओं की वृद्धि करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा मौरवा-मोहनलालगंज हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया गया था। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज, थाना प्रभारी मोहनलालगंज मय पुलिस बल पहुंचे तथा परिजनों से वार्ता कर यातायात सुचारू किया गया। वर्तमान में कोई जाम नहीं है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
