गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

गोण्डा- पुलिस ने अवैध रिवाल्वर के साथ 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने अवैध रिवाल्वर के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त अर्पित मौर्या पुत्र मुन्ना उर्फ सत्यनारायण मौर्या निवासी ग्राम महिपतगंज बुढवलिया थाना को0 कर्नलगंज गोण्डा को महिपतगंज कठीपुरवा मार्ग आंगनवाड़ी केन्द्र के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि 30.4.2026 को थाना को0 कर्नलगंज के उ0नि0 मृत्युजंय सिंह मय हमराह पुलिस बल के साथ तलाश वांछित अभि0/ रात्रि गश्त हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। दौरान गश्त मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अर्पित मौर्या को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध रिवाल्वर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 कर्नलंगगज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।