गुरुवार, 30 अप्रैल 2026

लखनऊ : चारबाग मैट्रो स्टेशन पर अवैध असलहे के साथ पहुंचा युवक स्कैनर मशीन ने पकड़ा,पहुची पुलिस हुआ गिरफ्तार।||Lucknow:Youth carrying an illegal firearm arrives at Charbagh Metro Station; detected by scanner machine, police arrive and make an arrest.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
चारबाग मैट्रो स्टेशन पर अवैध असलहे के साथ पहुंचा युवक स्कैनर मशीन ने पकड़ा,पहुची पुलिस हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना नाका क्षेत्रांतर्गत चारबाग मेट्रो स्टेशन पर एक अवैध तमंचे के साथ पहुंचा एंट्री करते ही स्कैनर मशीन में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर सुरक्षा कर्मियों पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के द्वारा तलाशी लेने पर युवक के पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार गुरुवार को चारबाग मेट्रो स्टेशन के अंदर स्कैनर मशीन द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास अवैध असलहा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना नाका हिण्डोला पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त वेदांग अग्निहोत्रि पुत्र श्री सुनील कुमार अग्निहोत्रि निवासी 140/2 महेश गली जनपद हरदोई, हाल पता ए-504 चतुर्थ तल अर्शामाधव रेजीडेंसी सतरिक रोड चिनहट थाना बीबीडी लखनऊ उम्र करीब 20 वर्ष को चारबाग मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना नाका हिण्डोला पर मु0अ0सं0 68/26 धारा 9/25(2) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट तहत
मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।