मऊ :
बेकाबू कार की टक्कर से बाईक सवार की हुई मौके पर मौत।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर के पास शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बड़े भाई के ससुराल जा रहे अमन मौर्य 19 की अनियंत्रित वैगनार कार से टक्कर से घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। हलधरपुर थाना से महज कुछ दूरी पर होने वाली घटना के बाद मौके पर पहुंची ने थाना कोपागंज को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक मृतक अमन अपनी पल्सर बाइक से बड़े भाई अंबुज के ससुराल बलिया जा रहा था। अभी वह कोपागंज थाना के शाहपुर के पास पहुंचा था कि बलिया की तरफ से आ रही राज्य राजमार्ग पर अपने किनारे से चल रहे बाइक को पहले कार सवार ने टक्कर मारा। टक्कर के बाद बाइक सवार वही गिर गया,जिसके बाद कार चालक उसे रौंदते हुए फरार हो गया। घटना वही एक दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता राजेश लखनऊ में रहकर गाड़ी चलवाते है। मृतक चार भाई में सबसे छोटा था। एक भाई कुर्थीजाफरपुर बाजार में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। इस बाबत थानाध्यक्ष रवींद्र नाथ राय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार की पहचान करने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच हो रही है। युवक के मौत के बाद पीएम हाउस पर पहुंचे परिजन का रो- रोकर बुरा हाल था।
