सुल्तानपुर :
विधायक ने डीएम से वार्ता कर चीनी मिल शीघ्र चल वाने की बात की।।
दो टूक : किसान सहकारी चीनी मिल को हैदरगढ़ ट्रांसफर कर देने को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व धरना प्रदर्शन।
बताया जाता है बुधवार को किसानों का गुस्सा तब फूट गया जब उन्हें मालूम हुआ कि जिले की चीनी मिल दूसरे जिले में ट्रांसफर हो गई है। जिस पर देखते ही देखते सैकड़ो किसान चीनी मिल गेट के सामने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया जब इसकी जानकारी विधायक "राज बाबू उपाध्याय" को हुई तो धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को मनाने पहुंच गए ,और वहीं से डीएम को फोन के वार्ता क्रम में कहा कि जो भी किसानो के चीनी मिल परिसर में ट्राली पर लदे गन्ना है और तीन दिन पहले से लाकर खड़े हैं। उसे चीनी मिल चालू करा कर उनके गन्ने की ताल शीघ्र कार्रवाई जाय।अभी नहीं चली चीनी मिल आठ घंटा धरना प्रदर्शन करते किसानों को हो गया है न अभी चीनी मिल चली है न तो किसानों का गन्ना तौल हो रहा है। किसान अभी भी धरना प्रदर्शन पर डटे हैं । शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गोसाईगंज के कोतवाल राम आशीष उपाध्याय फोर्स बल लेकर हैं डटे हैं। मौके पर एक गाड़ी फायर ब्रिगेड की व फोर्स तैनात है।
