बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

सुल्तानपुर :सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,परिजनो में मचा कोहराम।।||Sultanpur:A woman injured in a road accident died during treatment, causing grief and distress among her family members.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत,परिजनो में मचा कोहराम।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के जयसिंपुर
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 02दिन पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे गम्भीर हालत में इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज उसके बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को इलाज के दौरान उसका निधन हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।
विस्तार :
जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव निवासी किराना व्यवसायी केश कुमार अग्रहरि की पत्नी मंजू देवी (45)वर्ष  सोमवार को अपने बेटे के साथ  बाइक से कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर रिश्तेदारी जा रही थी ।जैसे ही वह बगिया चौराहा दियरा सड़क मार्ग पर हमजाबाद गांव के आगे मलवा के पास पहुंची। इसी बीच सड़क पर  गड्ढे  की चपेट में आने से बाइक से फिसलकर वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर हालत में इलाज के लिए परिजन जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया । नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। जहां से एक निजी अस्पताल  में  इलाज के दौरान मंजू देवी (45)वर्ष का बुधवार को निधन हो गया।  दोपहर दियरा आदि गंगा गोमती नदी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।
परिजनों में मचा कोहराम:
किराना व्यवसायी केश कुमार अग्रहरी की 45 वर्षीय पत्नी मंजू के निधन के बाद उनके पति केश कुमार, तीन बेटों मोहित ,अमन और अनमोल और दो बेटियों समेत अन्य पारिवारिकजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।