बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

मऊ :दबंगों ने रोडवेज बस रोककर ड्राइवर व कंडक्टर की जमकर पीटाई।||Mau:Bullies stopped a roadways bus and brutally beat up the driver and conductor.||

शेयर करें:
मऊ :
दबंगों ने रोडवेज बस रोककर ड्राइवर व कंडक्टर की जमकर पीटाई।
अराजकता की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र में बुधवार को सुबह भदसा बाइपास फोरलेन पर बाइक से आये दो युवक ने रोडवेज बस को रोककर बस चालक से गाली गलौज करते जमकर पीट दिया। बीच-बचाव करने आए बस कंडक्टर को मारने लगा इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेलर चालक भी वहां पहुंच गया और दोनों मिलकर बस चालक और कंडक्टर से मारपीट करने लगे।  यह देख किसी तरह बस में बैठे यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
बताया जाता है कि गाजीपुर रोडवेज बस गोरखपुर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे जैसे ही कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा बाइपास फोरलेन पर पहुंचा एक युवक रोडवेज बस के सामने खड़ा हो गया। यह देख जैसे ही बस चालक बाहर निकाला बस के सामने बाइक लेकर खड़े युवक ने बस चालक को ताबड़तोड़ तमाचे जड़ने लगा। तभी पीछे से आ रही ट्रेलर चालक भी वहां पहुंच गया और दोनों मिलकर बस चालक और कंडक्टर से मारपीट करने लगे। हालांकि कुछ यात्रियों ने मारपीट और एक आरोपी के बाइक के नंबर मोबाइल में वीडियो बनाकर तत्काल पुलिस को भेज दिया। मामला ट्रेलर में टक्कर मारने को लेकर बताई जा रही है घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए । 
थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नही दी।