बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

मऊ : सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब पीने वाले के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।||Mau: Major police action against a man found openly drinking alcohol in a public place.||

शेयर करें:
मऊ : 
सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब पीने वाले के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
।। देवेन्द्र कुशवाहा ।।
दो टूक : मऊ जनपद में शांति,सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में  24 फरवरी दिन,रात्रि अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के विरूद्ध एवं सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीने वालो के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
 उक्त अभियान के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न  थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। 185 दुकानों/स्थानों पर गहन तलाशी ली गई। इस दौरान अवैध शराब 42 पाउच बन्टी बबली कुल 8.4 लीटर बरामदगी की गई जिसमें थाना घोसी पुलिस द्वारा 01, थाना कोपागंज पुलिस द्वारा 01 व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई।
साथ ही चेकिंग अभियान के दौरान 139 सार्वजनिक स्थानो को चेक किया गया जिसमें सार्वजनिक स्थान पर 198 व्यक्तियों को शराब पीने पकड़ा गया, रेलवे स्टेशन, ढाबों, बस स्टैण्ड, धर्मशाला कुल 88 स्थानो की चेकिंग की गयी जिसमें 62 संदिग्ध व्यक्ति पाये गये।
कृत कार्यवाही - उक्त अभियान के तहत कुल 197 व्यक्तियों का 34/290 पुलिस एक्ट व 35 व्यक्तियों को चेतावनी दी गयी।