बुधवार, 25 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: थाना जारचा पुलिस ने अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को दबोचा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: थाना जारचा पुलिस ने अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त को दबोचा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// गौतमबुद्धनगर, 24 फरवरी 2026।
जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना जारचा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 24.02.2026 को समाना नहर के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त नसीम पुत्र वहीद निवासी ग्राम छौलस, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर (उम्र लगभग 48 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

आपराधिक इतिहास रहा है गंभीर

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, उस पर आर्म्स एक्ट, गौवध अधिनियम, हत्या के प्रयास (धारा 307 भादवि) तथा गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।

प्रमुख पंजीकृत मुकदमों में शामिल हैं:

  • मु0अ0सं0 30/2026 धारा 3/25 आर्म्स अधिनियम
  • मु0अ0सं0 139/2020 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम
  • मु0अ0सं0 140/20 व 143/20 धारा 307 भादवि
  • मु0अ0सं0 144/20 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट
  • मु0अ0सं0 214/21 धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट
  • मु0अ0सं0 19/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

क्षेत्र में बढ़ाई गई सतर्कता

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और मजबूत हुआ है।