बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

लखनऊ : मामूली सी टक्कर पर बने हैवान ईंट से कूचकर कर दी हत्या,हुए गिरफ्तार।||Lucknow:A man turned into a monster over a minor collision and bludgeoned someone to death with a brick; he has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
मामूली सी टक्कर पर बने हैवान ईंट से कूचकर कर दी हत्या,हुए गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने युवक की हत्या की घटना का 24 घण्टों में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सनसनीखेज घटना का खुलासा किया। और आलाकत्ल एक ईंट, घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद किया। मृतक की साइकिल बाईक से टकरा जाने के बाद बाईक सवारों ने गाली गलौज करते हुए ईंट कूचकर हत्या कर शव किसान पथ के किनारे फेक कर भाग गए थे।
विस्तार : 
ADCP साउथ ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र किसान पथ के किनारे खाली प्लाट मे लहूलुहान 
सन्तराम 50 वर्षीय पुत्र दुलारे निवासी ग्राम चौरासी पोस्ट महमूदपुर लखनऊ का बीते मंगलवार सुबह शव मिला था।मृतक के भाई मस्तराम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमे लगाई थी। घटना के आस पास लगे एवं संभावित CCTV कैमरो की फुटेज के सहारे और मैनुएल साक्ष्यो एवं मुखबिर खास की सूचना पर दो हत्यारोपियो को गिरफ्तार किया गया है जिनका नाम सुशील पुत्र स्व० जगदेव निवासी ग्राम कटरा बक्कास थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ 2. दीपक कुमार पुत्र रामाधार निवासी ग्राम बुद्धूखेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ के रहने वाले है।
पूछताछ मे हत्यारोपियो ने बताया कि 
दिनांक 02.02.2026 की रात में दोनो नें बहुत ज्यादा शराब पी लिया था। रात में करीब 11.30 बजे अपनी मोटरसाईकिल से मुल्लाखेड़ा जा रहे थे कि रास्ते में सन्तराम जो कि साईकिल से आ रहा था और मोटरसाईकिल से छू गया तो सन्तराम मां बहन की गाली देने नशे में उसे ईंट व लात घूंसो से मारकर सड़क से घसीट कर बगल के खाली प्लाट में डाल फरार हो गए थे।
●बता दे थाना सुशांत गोल्फसिटी  क्षेत्र चौरासी गॉव निवासी 40 वर्षीय संतराम बीते सोमवार शाम घर से साईकिल लेकर ठेके पर शराब पीने गए हुए थे। जो देर रात घर नही वापस आए तो परिजनों ने तलाश शुरु कर दी दूसरे दिन मंगलवार सुबह मुल्ला खेड़ा किसान पथ के किनारे खून से लथपथ शव मिला था सूचना पाकर परिजन समेत गॉव के लोग की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई मस्तराम रावत की तहरीर पर मुकदमा कर छानबीन शुरु कर दी थी।