बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

मऊ :बांटी चोखा की दूकान में लगी आग जलकर हुआ सब राख।।|Mau:A fire broke out in a Bati Chokha shop, reducing everything to ashes.||

शेयर करें:
मऊ :
बांटी चोखा की दूकान में लगी आग जलकर हुआ सब राख।।
।।संवाददाता देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के स्थानीय थाना कोपागंज क्षेत्र के काछी कला फोरलेन के किनारे बांटी चोखा की दूकान में शार्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। हालांकि कि फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद आग बुझाने के कोशिश के बाद भी दुकान में रखा बाइक समेत सभी सामान जल कर स्वाहा हो गये।                        काछी कला फोरलेन के किनारे झोपड़ी की दुकान बनाकर फुलेल पूरा निवासी आकाश सोनकर काफी दिनों से बांटी चोखा और अन्य खाने पीने का दुकान करता है। बुधवार को दुकान बंद थी। दुकानदार कही गया हुआ था। इसी बीच दोपहर झोपड़ी में अचानक धूंआ निकलता देख कुछ लोग जब मौके पर पहुंचे तो  झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की गई तो आग और विकराल रूप धारण कर लिया। और देखते ही देखते झोपड़ी में से आग की लपटे निकलने शुरू हो गई। इसी बीच वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसी बीच किसी ने आग लगने की सुचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। थोड़ी देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक झोपड़ी में रखा बाइक,चौकी दो, एक ठेला,बर्तन, रजाईं गद्दे विस्तर आदि सामान जल कर स्वाहा हो गये। झोपड़ी में आग लगने की आंशका शार्ट सर्किट बताई जा रही है।