बुधवार, 4 फ़रवरी 2026

मऊ : प्रेम-प्रसंग में अधेड़ की गला रेतकर हुई हत्या थी महिला समेत 4 गिरफ्तार।।|Mau:A middle-aged man was murdered by having his throat slit in a love affair; four people, including a woman, have been arrested.||

शेयर करें:
मऊ :  
प्रेम-प्रसंग में अधेड़ की गला रेतकर हुई हत्या थी महिला समेत 4 गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र ग्राम चोरपा खुर्द में हुई दिल दहला देने वाली सनसनी हत्या काण्ड का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला समेत चार को गिरफ्तार कर आलाकत्ल नाजायज चाकू, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस बरामद किया है। मृतक अधेड़ की प्रेम प्रसंग मे गला रेत कर निर्मम हत्या हुई थी।  गिरफ्तार चारो हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई करने मे जुटी हुई है।
विस्तार
क्या है पूरा मामला
थाना सरायलखंसी क्षेत्र चोरपाखुर्द स्थित ट्यूबवेल के पास अमरूद के बगीचे में
दिनांक 01 फरवरी 2026 को  सुबच्चन उर्फ गेडी राजभर (उम्र करीब 54 वर्ष) का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक की गला व दाहिने हाथ की कलाई धारदार हथियार से रेतकर हत्या की गई थी इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
मृतक की पत्नी रमावती देवी की तहरीर पर थाना सरायलखंसी में मु0अ0सं0 46/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रेम-प्रसंग बना हत्या की वजह।
पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि अभियुक्ता पिंकी राजभर से उसका संपर्क था। मृतक सुबच्चन द्वारा पिंकी को भला-बुरा कहे जाने से वह आक्रोशित हो गया। इसी रंजिश में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
01 फरवरी की रात आरोपियों ने मृतक को शराब पिलाने के बहाने ट्यूबवेल पर बुलाया। नशे की हालत में उसे अमरूद के पेड़ के पास ले जाकर धारदार चाकू से गला और कलाई रेत दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या का वीडियो भी मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया।
गिरफ्तार आरोपी।
1. राममिलन राजभर उर्फ मुकधुन (24 वर्ष)
2. सुधीर राजभर उर्फ दीपू (21 वर्ष)
3. छड्डू राजभर उर्फ रोहित (19 वर्ष)
निवासी ग्राम सिगाड़ी, थाना मोहम्मदाबाद गोहना
4. पिंकी राजभर, निवासी मठ मुहम्मदपुर, थाना सरायलखंसी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह सनसनीखेज घटना का खुलासा  पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर क्रिस राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना सरायलखंसी पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने किया।