लखनऊ :
बेखौफ चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना,ताला तोड़कर जेवर नगदी किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के के थाना चिनहट इलाके में बेखौफ चोरो ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए गेट का ताला तोड़कर घर में रखे आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए। पीडित मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरो की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना चिनहट क्षेत्र लौलाई नीयर शिव गेस्ट हाउस के पास रहने वाले ध्रुवजी राय पुत्र शिव सम्पति राय ने स्थानीय थाना चिनहट ने तहरीर देते हुए सूचना दी कि बीते 12 फरवरी को रात्रि 8 बजे अपने घर से भांजे की बारात मे सम्मिलित होने परिवार के साथ कृष्णानगर लखनऊ गया था। रात्रि 1.30 बजे कुछ रिस्तेदार वापस बारात से मेरे घर होते हुए गये तब तक मेरे गेट पर ताला लगा हुआ था लेकिन 13 फरवरी की सुबह 7.00 बजे घर आया तो देखा पूरे घर का सामान विखरा पड़ा है और ताला टूटा मिला आलमारी व वार्डरोब मे रखे सारे सोने व चांदी के जेवरात तथा नगदी रुपये एक लाख नादरत
है। मेरी छोटी बहन मीना राय महाराष्ट्र से आई हुई है उसके गहने भी चोरी हो गये है।
पीडित के अनुसार चोरी हुए जेवरात निम्नलिखित है।
1. पत्नी के जेवर सोने के एक नग हाल 2 नग लॉकेट चेन सहित चार नग अगूठी (इन सभी का बजन करीब 80 ग्राम है) 2. चांदी का सामान दो नग कटोरी एक नग गिलास व दो नग चम्मच चौबीस नग सिक्के जिनका कुल बजन करीब 750 ग्राम ।
3. बहन के सोने के जेवर- एक नग हार दो सेट झुमके एक सेट माँग का टीका दो नग अगूठी दो नग हाथ के कंगन जिनका कुल बजन करीब 110 ग्राम है।
थाना चिनहट पुलिस ने मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के सहारे अज्ञात चोरो की तलाश मे जुटी हुई है।
