लखनऊ :
PGI पुलिस ने सगे भाईयों के चोर गैंग को पकड़ा,चार गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई पुलिस ने अन्तरराज्यीय चोर गैंग के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिक्स के असिस्टेंट डायरेक्टर के घर लाखों की हुई चोरी का खुलासा किया। गिरफ्तार शातिर चोरो के कब्जे से चोरी का माल बरामद हुआ। गिरफ्तार शातिर चोरो का नाम सोनू सिंह, शक्तिमान सिंह ,सोनू पहाड़ी, बृजेश निषाद है और बिहार कैमूर के मूल निवासी है और सरोजनीनगर क्षेत्र मे किराए पर रहकर बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं काओ अंजाम देकर फरार हो जाते है। इनके खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज है।DCP ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपए पुरस्कार से प्रोत्साहित किया।
विस्तार :
DCP साउज निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पीजीआई क्षेत्र एल्डिको मे बीते 6 फरवरी की रात अज्ञात चोरो ने ताला तोड़कर घर के कीमती जेवरात एवं एयर गन चोरी कर ले गए थे। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे के लिए पुलिस टीमे लगाई गई थी। संघन छानबीन के दौरान मुखबिर की सूचना पर स्थानीय थाना क्षेत्र से अन्तरराज्यीय गैंग के चार शातिर चोरों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास चोरी के लगभग 20 लाख का माल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार चार में सोनू सिंह और शक्तिमान दोनो सगे भाई है। सोनु पहाड़ी और बृजेश निषाद के साथ गैंग बनाकर चोरी की घटनाओं कारित करते है।
इनके पास से 01 अदद एयरगन (रायफल), कुल नगदी 42362/- रुपये, 01 अदद मंगलसूत्र पीली धातु रेशम की डोरी लगी हुई है, 08 अदद चूडी पीली धातु, 02 अदद पायल (पाजेब) सफेद धातु, 01 अदद मांग टीका पीली धातु, 01 अदद चैन पीली धातु, 01 अदद घड़ी सोनाटा, 04 अदद कंगन पीली धातु, 03 अदद चूडी पीली धातु, 01 अदद हाथफूल पीली धातु लाल रंग के मोती लगे हुए है, 01 अदद नाक की नथिया पीली धातु की दो चैन लगी हुई है, 01 अदद हाथ घड़ी एचएमटी, 01 अदद कान का टोप्स पीली धातु, 01 अदद चैन पीली धातु जिस पर लाल मोती लगे हुए है, 06 अदद अंगूठी श्वेत धातु अलग -2 रंग के मोती लगे हुए सील सर्व मोहर, 03 अदद पायल (पाजेब) सफेद धातु, 01 छोटी चैन पीली धातु, 04 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद घड़ी सोनाटा, 01 अदद पैनडेंट पीली धातु, 02 अदद द कान के टाप्स पीली धातु, 01 अदद गले का हार का सेट पीली धातु (कान के झाले व मांग टीका सहित) 01 अदद गले का हार श्वेत धातु (कान की झालर सहित), 01 अदद लाल व पीली मोतियो की माला, 02 अदद कान के झाले पीली धातु सफेद व लाल मोती लगे हुए है अदद कान के टाप्स पीली धातु सुनहरे व लाल मोती लगे हुए है, 01 अदद सुनहरे व काले रंग के मोतियो की माला,01 अदद कान का झुमका पीली धातु, 01 अदद मांग टीका पीली धातु घुंघरू व लाल मोती लगे है। अदद पीली धातु की चैन सफेद व लाल मोती लगे हुए है, 01 अदद हाथ घड़ी सोनाटा इत्यादि समान बरामद हुआ है। अग्रिम विविध कार्रवाई की जा रही है।
●बताते चले कि - थाना पीजीआई क्षेत्र एल्डिको में डिपार्टमेंट ऑफ स्टैटिक्स के असिस्टेंट डायरेक्टर अभय नाथ परिवार के साथ रहते है और वह वर्तमान में नागपुर में तैनात है। बेखौफ चोरो ने बीते 6 फरवरी की रात बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख समान चोरी कर ले गए।
बेखौफ चोरो ने चोरी करने से पहले इतमीनान से बिस्किट, नमकीन और चिप्स खाकर पानी पिया। इसके बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर बीस लाख का माल पार कर दिया। वहीं चोरों ने एयरगन भी चोरी कर ली। पीड़ित के रिस्तेदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पीजीआई थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा रखी थी।
