लखनऊ :
घर में सेंधमारी कर जेवर समेत हजारों की नगदी चुरा ले गए चोर,FIR दर्ज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र मलूकपुर ढकवा बक्कास गॉव मे एक मकान मे सेंधमारी कर चोर कीमती समान एवं हजारों की नगदी चोरी कर ले गए। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरो की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के थाना सुशान्त गोल्फ सिटी क्षेत्र
मलूकपुर ढकवा बक्कास गॉव निवासी
गरीबे पुत्र स्व०सुख्खा ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि बीते दिनाँक 13 फरवरी की रात घर के पीछे की दीवार काट कर चोरो ने कीमती जेवरात एवं 35 हजार नगदी समेत घर का पूरा सामान चोरी कर ले गए है। पीडित ने उमेश पुत्र माधव और विशाल पुत्र स्व०सियाराम और करन पुत्र पुनवासी निवासी उपरोक्त पर शक जताते हुए नामजद तहरीर दे रखी थी। स्थानीय पुलिस ने मामले की छानबीन के उपरांत दो दिन बाद तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर चोरो की तलाश मे जुटी हुई है।
