लखनऊ :
अंसल कर्मियों के खिलाफ एक और FIR,प्लॉट के नाम पर लाखों ठगी का आरोप।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में आवासीय योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीडित ने मेसर्स असंल प्रोपट्रीज एवं इन्फ्रास्ट्रकचर लि0 के कर्मचारियां ,अधिकारियों एवं हरीश गुल्ला, डीपी डुडेजा व राजेश्वर ने मेहनत से कमाई हुयी जमा पूंजी छल कपट एवं धोखाधड़ी करते हुए हडप ली है। आरोप है कि 15 वर्ष पहले बुकिंग के बाद तय वक्त पर रुपये दिए गए। उसके बाद भी प्लाट नहीं मिला।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विस्तार :
गोमतीनगर विभूति खण्ड निवासी शिरीष दुबे पुत्र स्व० राजेश प्रसाद दुबे ने थाना सुशांत गोल्फसिटी मे तहरीर देते हुए
अंसल प्राापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कर्मचारी एवं अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
इन्होने बताया कि वर्ष 2010 में वे एक प्लाट खरीदने के इच्छुक थे। मेसर्स असंल प्रप्ट्रीज एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लि सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ से प्रोजेक्ट 3502-जे ब्लाक प्लाट्स क्षेत्रफल 539 स्कावयर यार्ड खरीदने हेतु एक प्लाट एग्रीमेंट किया था।
नियम शर्तों के अनुसार अलग अलग तिथि में मेसर्स असंल प्रप्ट्रीज एवं इन्फ्रास्ट्रकचर लि0 के खाते में लाखों रुपए प्राप्त (डेबिट) करा दिया। आरोपितों ने तय समय के अंदर विकास कार्य पूरा कर रजिस्ट्री करने और कब्जे का आश्वासन दिया था। किन्तु आज तक मेसर्स असंल प्रप्ट्रीज एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर लि ने उक्त प्लाट को न तो अभी तक विकसित किया गया है एवं न ही कब्जा दिया गया है। उक्त प्लाट का कब्जा देने के लिए कहा तो उक्त संस्थान के हरीश गुल्ला, डीपी० डुडेजा व राजेश्वर रय ने प्रार्थी को टाल मटोल कर वापस कर दे रहे है।
मेसर्स असंल प्रोपट्रीज एवं इन्फ्रास्ट्रकचर लि0 के कर्मचारियां,अधिकारियों एवं हरीश गुल्ला, डीपी डुडेजा व राजेश्वर रय प्रार्थी की मेहनत से कमाई हुयी जमा पूंजी छल कपट एवं धोखाधड़ी करते हुये हडप ली है।
