अम्बेडकर नगर :
27वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का हुआ समापन।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की 27वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का गुरुवार को समापन हुआ । दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को आशीर्वचन प्रदान किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। ये न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क, आत्मविश्वास और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने की क्षमता विकसित करते हैं। नियमित खेलकूद से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और सामाजिक संबंध मजबूत होते हैं। खेल खेलने से हमारा शारीरिक विकास होता है और इसके साथ ही मानसिक विकास भी होता है। क्रीड़ा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने स्मृति चिन्ह भेंट कर प्राचार्य का अभिनंदन किया। 27 वें वार्षिक कीड़ा प्रतियोगिता में कुमारी संजू चौहान ने चैंपियनशिप का खिताब प्राप्त किया। वार्षिक कीड़ा समारोह के दूसरे दिन आयोजित पहली प्रतियोगिता 400 मी0 दौड़ में संजू चौहान ने प्रथम स्थान, मरियम सिद्दिकी ने द्वितीय स्थान तथा अंकिता वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 4 x 100 मी0 की रिले दौड़ में संजू चौहान, सलमा बानो, मरियम सिद्दीकी तथा जूही की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में पल्लवी उपाध्याय की टीम विजेता जबकि अंशिका पाण्डेय की टीम उपविजेता रही। रस्सा-कसी प्रतियोगिता में सोनालिका की टीम विजेता जबकि पल्लवी उपाध्याय की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिताओं की इसी कड़ी में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पल्लवी उपाध्याय को प्रथम स्थान, खुशबू को द्वितीय स्थान और सलोनी चौरसिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन अवसर पर क्रीडा प्रभारी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्याधर मिश्र ने किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के मुख्य शास्ता डॉ नंदन सिंह, डॉ संगीता, डॉ सीमा यादव, डॉ अस्तुति वर्मा, सीता पाण्डेय, डॉ.रवीन्द्र वर्मा, डॉ वालेन्तिना प्रिया, डॉ. सतीश उपाध्याय, डॉ भानु प्रताप राय, डॉ अनूप पाण्डेय, कुंवर संजय भारती, डॉ. सीमा यादव व समस्त प्राध्यापक गण तथा महाविद्यालय की समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं ।
