रविवार, 15 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर :महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,भक्तों ने किया अभिषेक।||Ambedkar Nagar:On Mahashivratri, a wave of faith surged into Shiva temples, with devotees performing abhishekam.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब,भक्तों ने किया अभिषेक।
।।ए के चतुर्वेदी ।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व  भोलेनाथ की भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज उठा। भोर की पहली किरण निकलते ही शिवाला मंदिर, झारखंड महादेव और शीतला माता मठिया मंदिर स्थित प्राचीन शिवालयों के कपाट भक्तों के लिए खुल गए। देखते ही देखते मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। नंगे पाँव गंगाजल भरकर आए भक्तों की लंबी कतारें सुबह से दोपहर तक लगी रहीं। हर किसी के चेहरे पर भोलेनाथ के प्रति अगाध विश्वास और अनन्य भक्ति साफ झलक रही थी। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जैसे ही भक्त आगे बढ़े, मानो श्रद्धा की अविरल धारा बह निकली।भक्तों ने पूरे विधि-विधान से शिवलिंग का अभिषेक किया। गंगाजल, दूध, दही, घी और शहद से जलाभिषेक के बाद भगवान शिव को उनके प्रिय बेलपत्र, धतूरा, गेड़ी, भांग और अक्षत अर्पित किए गए। 
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग करके भक्तों को कतारबद्ध किया गया। पुलिस बल और पीस ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।  यह महाशिवरात्रि जलालपुर के लोगों के लिए केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनके अटूट विश्वास और अनंत श्रद्धा का प्रतीक बन गई।