गोण्डा- आज बिसुही पुल का हैप्पी डेथ डे मनाया गया जहां अनेक लोग मौजूद रहे। बता दे कि इटियाथोक कस्बे में स्थित पुराने और सकरे विसुही नदी पुल के नवनिर्माण की मांग को लेकर राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का आज 13वा दिन रहा। आज अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। यहां पर बिसुही पुल का हैप्पी डेथ डे मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ताओं ने इस पुल के 114 वर्ष पूर्ण होने पर केक काटा और हैप्पी डेथ डे मनाया। आज हमारे इस प्रदर्शन का 13वाँ दिन रहा और 11380 से अधिक लोगों ने समर्थन में हस्ताक्षर किया वहीं 946 लोगों ने सीएम को इस बाबत पत्र भेजा है लेकिन प्रशासन इस समस्या पर कोई गौर नही कर रहा है। कहा कि यह पुल काफी पुराना हो गया है और इसका जीवन खत्म हो चुका है, जो कभी भी गिर सकता है। शिवम पाड़े ने बताया कि कार्यक्रम के 13वे दिन पुल का 13वीं मनाया गया। उन्होंने बताया कि परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने संगठन का समर्थन दिया तथा इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने भी इसमें अपना समर्थन दिया।
