गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

अम्बेडकर नगर :जलालपुर मे धूमधाम से मनायी शिवाजी जयंती,नगर वासियों में दिखा उत्साह।||Ambedkar Nagar:Shivaji Jayanti was celebrated with great enthusiasm in Jalalpur, with residents showing great enthusiasm.||

शेयर करें:
 अम्बेडकर नगर :
जलालपुर मे धूमधाम से मनायी शिवाजी जयंती,नगर वासियों में दिखा उत्साह।
।। ए के चतुर्वेदी ।
दो टूक :अम्बेडकरनगर के जलालपुर में धर्म, संस्कृति और स्वराज के प्रणेता छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।  शिवाजी तिराहा स्थित छत्रपति की भव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वराज्य के इस महानायक को नमन किया। उन्होंने कहा कि "छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के एक ऐसे चमकते सितारे हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अप्रतिम पराक्रम एवं कुशल नेतृत्व से एक सशक्त एवं सांस्कृतिक राष्ट्र की नींव रखी। उन्होंने सदैव धर्म की रक्षा और मातृभूमि की आन, बान और शान के लिए संघर्ष किया।यह आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता और  विकास निषाद संयोजन में संपन्न हुआ l इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रताप चौहान,सुरेश गुप्त,नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त,नगर उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, शीतल सोनी,पिमो नगर अध्यक्ष सोनू गौड,नगर मंत्री नृपेन्द्र कुशवाहा, सोनू गुप्ता,दुर्गेश गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक शिवम आर्या,विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी,सभासद अजीत निषाद,प्रह्लाद शर्मा सहित मौजूद रहे. जिन्होंने 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' के उद्घोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।