ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- विजय बवंडर के दम पर यूपी की रोमांचक जीत, अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में केरल को 2 रन से हराया

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
गोंडा- अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत दिल्ली के रौशन आरा क्लब के क्रिकेट मैदान पर खेले गए अत्यंत रोमांचक मुकाबले में उप्र सिविल सर्विसेज क्रिकेट टीम ने केरल को 2 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में गोंडा के मूल निवासी राजकीय इंटर कॉलेज भगगड़वा बाजार बहराइच में खेल शिक्षक के पद पर कार्यरत विजय प्रताप सिंह 'बवंडर' की 47 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 
अंतिम ओवर तक सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में उप्र के खिलाड़ियों ने संयमित प्रदर्शन करते हुए मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। निर्णायक ओवर में आयुष प्रताप सिंह की धारदार गेंदबाज़ी ने टीम को जीत दिलाई। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उप्र ने निर्धारित 20 ओवरों में 185 रन बनाए। टीम की ओर से विजय बवंडर ने 47 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि हिमांशु सिंह ने 21 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान अभिषेक गुप्ता ने 32 गेंदों में 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल टीम को उप्र के गेंदबाज़ों ने 9 विकेट पर 183 रनों पर रोक दिया। गेंदबाज़ी में विजय बवंडर ने 4 विकेट, आयुष प्रताप सिंह ने 2 विकेट, जबकि शाकिब, हिमांशु सिंह और उपकप्तान राहुल कुमार सिंह ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस जीत के साथ उप्र की टीम ने अपने विजय अभियान को टूर्नामेंट के दूसरे चरण में सफलतापूर्वक आगे बढ़ा लिया है। दूसरे चरण के अपने अगले मुकाबले में टीम का सामना आज उड़ीसा से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें