गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर :थाली में भोजन, माहौल में भरोसा,बच्चों संग चखा एमडीएम।||Ambedkar Nagar:Food on the plate, trust in the atmosphere, tasted MDM with the children.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
थाली में भोजन, माहौल में भरोसा,बच्चों संग चखा एमडीएम।
पंक्ति में बैठ एसएमसी अध्यक्ष,बच्चों संग परखी गुणवत्ता।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) अध्यक्ष,अभिभावकों व बच्चों के साथ किया सामूहिक भोजन। शिक्षा क्षेत्र कटेहरी कम्पोजिट विद्यालय भगोला में शिक्षा विभाग की एक सराहनीय पहल देखने को मिली,जब खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष,अभिभावकों एवं बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और उसकी गुणवत्ता के लिए संबंधित की निर्देशित किया।
इस अवसर पर बीइओ ने बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता एवं विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना केवल पोषण का माध्यम नहीं,बल्कि बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की एक सशक्त कड़ी है।
एसएमसी अध्यक्ष व अभिभावकों ने भी भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यालय और समाज के बीच विश्वास मजबूत होता है।बच्चों ने अधिकारियों के साथ भोजन कर खुशी और उत्साह महसूस किया।बीइओ प्रिया पाठक ने रसोई व्यवस्था,भोजन सामग्री,साफ-सफाई एवं बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन का स्वयं निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं एसएमसी सदस्य उपस्थित रहे।