गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर :शाखा मैनेजर की त्वरित कार्यवाही से पीडित परिवार को मिला आर्थिक संबल।||Ambedkar Nagar:The victim's family received financial support due to the prompt action of the branch manager.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
शाखा मैनेजर की त्वरित कार्यवाही से पीडित परिवार को मिला आर्थिक संबल।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना मिलने परिजनों बैंक मैनेजर की सराहना।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद में गुरुवार को यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा अतरौरा में शाखा मैनेजर आदर्श प्रकाश सिंह के द्वारा अत्यंत सराहनीय कार्य किया गया, जिससे पीड़ित परिवार को जो बिखर गया था उसे बहुत सराहनीय तरीके से एक सुगम संबल व आशु पोंछने का कार्य किया।
विस्तार:
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान मंत्री की महत्वाकांक्षी बीमा योजना "प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना" का लाभ शाखा मैनेजर आदर्श प्रकाश सिंह की तत्परता से पंचम पुत्र राम कुबेर को मिला।जनपद में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत एक खाताधारक को समयबद्ध बीमा लाभ प्राप्त हुआ।यह संभव हो सका संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक की त्वरित पहल और संवेदनशील कार्यशैली के कारण।
जानकारी के अनुसार, आवश्यक दस्तावेजों की औपचारिकताएं पूर्ण होते ही शाखा मैनेजर अतरौरा आदर्श प्रकाश सिंह ने प्रकरण को प्राथमिकता पर लेते हुए बीमा दावा प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया। परिणाम स्वरूप पात्र लाभार्थी को बिना किसी अनावश्यक विलंब के योजना का लाभ मिल सका।
परिजनों ने बैंक प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी तत्परता से आम नागरिकों का सरकारी योजनाओं पर विश्वास मजबूत होता है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में अनुकरणीय कदम बताया।इस दौरान शाखा के कैशियर, अभिषेक पटेल, पूर्व प्रधान सत्यनारायण वर्मा,वीरेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।