गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

लखनऊ :चन्दर नगर में आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का हुआ उद्घाटन।||Lucknow:Arogya Multi-Specialty Clinic inaugurated in Chander Nagar.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चन्दर नगर में आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का हुआ उद्घाटन।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के आलमबाग अंतर्गत चंदरनगर में “आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। 
विस्तार :
गुरुवार को आलमबाग चन्दर नगर मे आरोग्य मल्टी स्पेशियलिटी क्लिनिक का उद्घाटन के मुख्य अतिथि रेलवे में कार्यरत नेतृहीन (दृष्टिबाधित) परिचारक मो. इक़बाल रहे। उनके आगमन से स्वागत समारोह का वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया।
इस क्लिनिक का संचालन रेलवे से सेवा निवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस. के. सिन्हा द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर एक प्रेरक संदेश भी समाज को मिला कि व्यक्ति को अपना कर्म करते रहना चाहिए और फल ईश्वर पर छोड़ देना चाहिए। जो अपनी आँखों से संसार नहीं देख सकते, ऐसे व्यक्तित्व को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित करना सामाजिक समरसता और समान अवसर का सशक्त उदाहरण बना।
मुख्य अतिथि श्री मो. इक़बाल ने अपने संबोधन में डॉ. एस. के. सिन्हा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. साहब जैसे व्यक्तित्व समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह क्लिनिक क्षेत्रवासियों के लिए वरदान सिद्ध होगा।
अपने संबोधन में डॉ. एस. के. सिन्हा ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं नागरिकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज में निरंतर कुछ नया और सकारात्मक करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य, चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को बेहतर मार्गदर्शन मिलता रहे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूर्य अपनी रोशनी से पूरे संसार को प्रकाशमान करता है, उसी प्रकार व्यक्ति का व्यक्तित्व भी समाज में उजाला फैला सकता है.
डॉ. सिन्हा ने जानकारी दी कि “आरोग्य” क्लिनिक में डायबिटीज़ सहित विभिन्न रोगों का उपचार उपलब्ध रहेगा। साथ ही देश की प्रतिष्ठित पैथोलॉजी सेवा Agilus Diagnostics (पूर्व में एस.आर.एल. डायग्नोस्टिक्स) की लैब से ब्लड सैम्पल की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर डॉ. सिन्हा ने स्वस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए—
संतुलित आहार लें, जिसमें फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज और पर्याप्त प्रोटीन शामिल हो.
भोजन समय पर और नियंत्रित मात्रा में करें।
प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक गतिविधि करें।
पर्याप्त पानी पिएं और मीठे पेयों से बचें।
7–8 घंटे की नियमित और गहरी नींद लें।
योग, ध्यान और विश्राम से तनाव नियंत्रित रखें।
रेशेदार एवं किण्वित भोजन अपनाएँ।
धूम्रपान व शराब से परहेज करें या अत्यंत सीमित रखें।
विटामिन D, कैल्शियम, आयरन व विटामिन B-12 की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करें।
नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें और स्वस्थ आदतों को जीवन का हिस्सा बनाएं।
अंत में डॉ. एस. के. सिन्हा ने सभी का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।