ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला, अब रविवार को भी खुलेंगे सब-रजिस्ट्रार कार्यालय!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री को लेकर बड़ा फैसला, अब रविवार को भी खुलेंगे सब-रजिस्ट्रार कार्यालय!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। प्रॉपर्टी रजिस्ट्री कराने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नोएडा में अब सब-रजिस्ट्रार कार्यालय रविवार को भी खुले रहेंगे। यह नई व्यवस्था विशेष रूप से नौकरीपेशा लोगों को ध्यान में रखते हुए लागू की जा रही है, ताकि उन्हें रजिस्ट्री के लिए अलग से छुट्टी न लेनी पड़े।

 रविवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेगा दफ्तर

नई व्यवस्था के तहत रोस्टर प्रणाली लागू की जाएगी। इसके अनुसार, प्रत्येक रविवार को तय कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगा। इससे सप्ताह के व्यस्त दिनों में होने वाली भीड़ को भी कम करने में मदद मिलेगी।

 सोमवार से शनिवार तक बढ़ेगा समय

सिर्फ रविवार ही नहीं, बल्कि सोमवार से शनिवार तक भी एक नामित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय दोपहर 1 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। यह व्यवस्था उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद होगी, जो दफ्तर समय के कारण दिन में रजिस्ट्री नहीं करा पाते थे।

होली के बाद ट्रायल आधार पर होगी शुरुआत

सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) स्टाम्प एवं पंजीयन ब्रजेश कुमार ने नई व्यवस्था की पुष्टि करते हुए बताया कि होली के बाद इसे ट्रायल आधार पर शुरू किया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो इसे स्थायी रूप से लागू किया जा सकता है।

नौकरीपेशा वर्ग को बड़ी राहत

अब तक अधिकांश लोगों को प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के लिए कार्यदिवस में छुट्टी लेनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें इस झंझट से मुक्ति मिलेगी और प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो जाएगी।

विभाग को राजस्व बढ़ने की उम्मीद

अधिकारियों का मानना है कि कार्यालयों के अतिरिक्त समय तक खुले रहने से रजिस्ट्री की संख्या बढ़ेगी, जिससे राजस्व में भी इजाफा होने की संभावना है।

कुल मिलाकर, यह फैसला आम नागरिकों और रियल एस्टेट सेक्टर दोनों के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि ट्रायल अवधि के दौरान यह व्यवस्था कितनी सफल साबित होती है।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें