अम्बेडकरनगर :
डीएम को सौंपा छः सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जिला अधिकारी को को इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस के कार्यकर्ताओं ने किसान की समस्याओं को देखते हुए धान खरीद के बारे में जिला अधिकारी अंबेडकर नगर को अवगत कराया। सहकारी समिति लालापुर के सचिव कर रहे मनमानी। छोटे किसानों का धान नहीं खरीद रहे हैं। जबकि उनके टाली में उनका धन लदा करके खड़ा किया गया है और सचिव कह रहा है कि धान नहीं खरीदेंगे जो करना है जावो कर लो। इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस के सदस्यों ने किसान के परेशानी को देखते हुए। प्रदेश सचिव संजय कुमार वर्मा राष्ट्रीय उप सचिव कुलदीप कुमार वर्मा जिला कार्यकारी सदस्य देवांश पांडे चंदन मौर्य मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या इंद्रेश कुमारमिश्रा ने किसान की समस्या को देखते हुए। किसान
समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लिया। और गुप्ता आर एम ओ अंबेडकर नगर को अपने कार्यालय में तत्काल बुलाया। और किसान की समस्याओं को उन्हें अवगत कराया। जिलाधिकारी अंबेडकर नगर ने कहा जो हमारा धान खरीदने का लक्ष्य था वह पूरा हो चुका है लेकिन किसान का बचा हुआ धान कुछ क्रय केन्द्रों को पुनः चालू करके खरीदा जाएगा। और किसान की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा जिससे सरकार की मंशा के विपरीत कोई कार्य न हो। किसान नीरज पटेल उकरा ग्राम सभा करमुल्हा कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के निवासी ने जिलाधिकारी की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
