मऊ :
पुलिस शांति व सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील,बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ के कोपागंज थाना परिसर में
रंगों का त्योहार होली को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमे सभी से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की है। हुडदंग मंचाने पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी।
विस्तार:
रंगों का त्योहार होली को लेकर कोपागंज थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में होली त्योहार को शांति, सौहार्द और समरसता के साथ मनाने की अपील की गयी और त्योहार में सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी.
घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि होली जैसे त्योहार में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहना है. होलिका दहन हाइटेंशन तार के नीचे नहीं करें और इसका विशेष ख्याल रखें. चिन्हित स्थानों पर ही होलिका दहन करें. होली में पुलिस गश्ती लगातार जारी रहेगी. कहीं डीजे पर अश्लील एवं द्विअर्थी गाना बजते हुए पाया जाता है तो डीजे जब्त कर कार्रवाई की जायेगी. त्योहार में विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति रहेगी और शांति में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं प्रबुद्ध नागरिकों ने कहा कि होली और रमजान एकसाथ होने के कारण सौहार्द नहीं बिगड़े, इसे लेकर पुलिस प्रशासन को सजग रहने और संवेदनशील जगहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति करने की जरूरत है. होली की संध्या पुलिस की पेट्रोलिंग जगह-जगह किया जाए, ताकि लहेरिया कट बाइक चलाने वाले मनचलों पर लगाम लग सके.
मौके कोपागंज थाना प्रभारी रविंद्र राय कोपागंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरशद रेयाज , मौलवी अफरोज , समसाद, ,डा अजय यादव,सहित अन्य मौजूद थे.
