ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सेक्टर-20 पुलिस ने 10.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: सेक्टर-20 पुलिस ने 10.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर दबोचे!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// गौतमबुद्धनगर। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत नोएडा में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसते हुए थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 25.02.2026 को थाना सेक्टर-20 की टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की सहायता से कार्रवाई करते हुए DND रोड स्थित जेजे कॉलोनी, सेक्टर-17 नोएडा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उदय राय पुत्र गंगाराम राय और अर्जुन कुमार पुत्र परमानन्द महतो के रूप में हुई है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

पुलिस को क्षेत्र में नशे की तस्करी की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 10 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद दोनों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में मु0अ0सं0 65/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अभियुक्तों का विवरण

  • उदय राय (28 वर्ष) – वर्तमान पता सेक्टर-166, नोएडा; मूल निवासी जिला सीतामढ़ी, बिहार।
  • अर्जुन कुमार (30 वर्ष) – वर्तमान पता ग्राम गेझा, सेक्टर-93, नोएडा; मूल निवासी जिला बेगूसराय, बिहार।

पहले भी दर्ज है मुकदमा

पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त उदय राय के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वर्ष 2024 में थाना एक्सप्रेस-वे, गौतमबुद्धनगर में उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इससे साफ है कि आरोपी पूर्व से नशे के कारोबार में सक्रिय रहा है।

नशे के नेटवर्क की होगी जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें