गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

अम्बेडकर नगर :सरस्वती हॉस्पिटल सीज,प्रशासन की सख़्त कार्रवाई ।||Ambedkar Nagar:Saraswati Hospital sealed, administration takes strict action.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
सरस्वती हॉस्पिटल सीज,प्रशासन की सख़्त कार्रवाई ।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद के गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दिशा निर्देशन में भीटी तहसील प्रशासन और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नग़हरा स्थित सरस्वती हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर को सीज कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के अधीक्षक और तहसीलदार भीटी राज कपूर द्वारा की गई जांच में अस्पताल के संचालन में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान आवश्यक पंजीकरण, मानकों और नियमों के पालन में कमी सामने आई।इसके बाद मौके पर ही अस्पताल को सीज कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर सख़्त संदेश गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी। इस दौरान प्रमुख रूप से थाना अध्यक्ष अहिरौली अभिषेक त्रिपाठी और संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।