गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

लखनऊ :चार लाख के चोरी के माल समेत शातिर चोर गिरफ्तार।।||Lucknow:A notorious thief was arrested with stolen goods worth four lakh rupees.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चार लाख के चोरी के माल समेत शातिर चोर गिरफ्तार।।
दो टूक : थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने बन्द मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर चोर समेत एक नाबालिग को गुरुवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद।लगभग 20 ग्राम पीली धातु व लगभग 300 ग्राम सफेद धातु के आभूषण बरामद।
घटना प्रयुक्त आटो वाहन सं0-UP32XN9829 तथा चोरी के 10 अदद मोबाइल फोन व ₹ 18240/- नगद बरामद। पुलिस ने स्थानीय थाना मड़ियांव मे दर्ज दो चोर के मुकदमों का सफल खुलासा किया।
विस्तार : 
थाना मडियांव इस्पेक्टर शिवानन्द मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र द्वारिकापुरी कालोनी मडियांव ने लिखित तहरीर देते है सूचना दी कि 10 फरवरी की रात परिवार के साथ एक समारोह मे गए हुए थे। अज्ञात चोरो ने बंद घर का ताला तोड़कर घर मे रखे आभूषण एवं कीमती समान व नकदी चोरी कर ले गए। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमे शातिर चोरो की तलाश कर रही थी इसी बीच मुखबिर खास की सूचना पर प्रधान मैरिज लान कट से बालाजी इन्कलेव की तरफ जाने वाले रास्ते पर घटना में प्रयुक्त आटो वाहन सं0 UP32XN9829 सहित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 02 बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया।
पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम अपना नाम सोनू मौर्या पुत्र विश्वनाथ मौर्या निवासी गुजरेटा थाना संदना जनपद सीतापुर हालपता मुर्गी फार्म के पास हरिओमनगर नौबस्ता थाना मडियांव लखनऊ उम्र 21 वर्ष बताया तथा 02 बाल अपचारी हैं।
       पूछताछ में अभियुक्त तथा बाल अपचारियों द्वारा उपरोक्त चोरी की घटनाएं स्वीकार की गयीं। बरामद उपरोक्त के माल के सम्बन्ध में लखनऊ के थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 59/2026 तथा मु0अ0सं0 77/2026 का अभियोग पंजीकृत होना पाया गया।  बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई एवं अन्य बरामद माल के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 88/2026 धारा 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया
नियमानुसार कार्यवाही करते मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशो का अक्षरशः पालन करते हुए दिनांक 26.01.26 को अभियुक्त सोनू मौर्या को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया तथा 02 बाल अपचारियो को नियमानुसार अभिरक्षा में लिया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त एवं बाल अपचारियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य थाना व जनपद से जानकारी की जा रही है ।

*03-अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)-*
अभियुक्त तथा बाल अपचारियों द्वारा बंद मकानों का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर सोने-चांदी के जेवरात तथा मोबाइल चोरी कर लेते थे। चोरी का सामान स्थानीय सर्राफा बाजार में बेचकर धनराशि को आपसी बंटवारे के बाद व्यक्तिगत खर्च व शौक पूरे करने में इस्तेमाल करते थे।

*04-गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-*
01-सोनू मौर्या पुत्र विश्वनाथ मौर्या निवासी गुजरेटा थाना संदना जनपद सीतापुर हालपता मुर्गी फार्म के पास हरिओमनगर नौबस्ता थाना मडियांव लखनऊ उम्र 21 वर्ष ( व्यवसाय – आटो चालक)

*05- अनावरित अभियोगः-* 
1) मु0अ0स0 59/26 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस थाना मडियांव लखनऊ
2) मु0अ0स0 77/26 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना मडियांव लखनऊ

*06-बरामदगी विवरण-* 
 01 अदद चैन पीली धातु,
 01 अदद लेडीज अंगूठी टूटी हुई पीली धातु
 02 अदद जेन्ट्स अंगूठी पीली धातु
 01 मंगलसूत्र पीली धातु व 01 अदद नथुनी पीली धातु
 01 जोड़ी पायजेब सफेद धातु व 01 जोड़ी पायल सफेद धातु
 06 जोड़ी विछिया सफेद धातु 
   01 अदद ओप्पो कम्पनी बारंग क्रीम
 01 अदद रियल मी बारंग नीला
 01 अदद रियल मी बारंग हल्का नीला 
 01 अदद रियल मी बारंग हरा 
 01 अदद सैमसंग बारंग हल्का नीला 
 01 अदद पोको बारंग ग्रे रंग 
 01 अदद आईफोन बारंग सफेद 
 01 अदद लेनोवो बारंग काला 
 01 अदद वीवो बारंग गहरा हरा 
 01 अदद ओप्पो बारंग सिल्वर 
 घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो वाहन सं0-UP32XN9829 ।
 चोरी किये गये रुपये से खरीदा गया 01 अदद मोबाइल कम्पनी मोटरोला व 18240 रुपया नगद। 
 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -
 1. प्रभारी निरीक्षक शिवानन्द मिश्र
2. उ0नि0 श्री नितिन कुमार 
3. उ0नि0 श्री शुभम तिवारी 
4. उ0नि0 श्री अखिलेश सिंह
5. उ0नि0 श्री ज्ञानेन्द्र कुमार गौंड
6. का0 सचिन दूबे 
7. का0 ऋषि यादव
8. का0 अमित कुमार