गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

लखनऊ : एक जमीन को फर्जी तरीके से दोबारा बेचने वाला जालसाज हुआ गिरफ्तार।||Lucknow: A fraudster who fraudulently resold a piece of land has been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
एक जमीन को फर्जी तरीके से दोबारा बेचने वाला जालसाज हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मलिहाबाद मे दर्ज मुकदमे मे फरार चल रहे  कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की बिक्री करने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जालसाज ने एक ही जमीन को दोबारा बेचने का आरोप है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार गोमतीनगर विस्तार निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि विशुनपुर मलिहाबाद में गाटा संख्या 93 से रकबा 0.0202 अहमद अली पुत्र सिरताज नि0 आँटगढी सौरा, तहसील मलिहाबाद थाना मलिहाबाद लखनऊ से 30 /6/2014 जमीन खरीद रखा था और उसे खरिज दाखिल करा रखा था। उक्त जमीन को अहमद अली पुत्र सिरताज ने दस वर्ष बाद 15/02/2024 को फर्जी तरीके से दोबारा बेच दिया है। पीडित की तहरीर के आधार पर थाना हाजा के मु0अ0सं0 246/25 धारा 420/466/467/468/471/506 आईपीसी  बनाम अहमद अली के विरूद्ध दिनांक 14.11.2025 को पंजीकृत हुआ था । 
थाना मलिहाबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 26.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त अहमद अली पुत्र सिरताज नि0 आँटगढी सौरा, तहसील मलिहाबाद थाना मलिहाबाद लखनऊ  को कारण गिरफ्तारी व जुर्म धारा 420/466/467/468/471/506 भादवि0  से अवगत कराते हुए बाजाफ्ता बाकायदा हिरासत पुलिस में लिया । 
दौराने गिरफ्तारी माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों व निर्देशों का अक्षरशः पालन किया गया व हमराहियान से पालन करवाया गया । दौराने कार्य सरकार कुशलता रही । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।
 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अहमद अली पुत्र सिरताज नि0 आँटगढी सौरा, तहसील मलिहाबाद थाना मलिहाबाद जनपद लखनऊ
अनाविरत अभियोग-
01-मु0अ0सं0 246/2025 धारा 420/466/ 467/468/471/506 भादवि0 थाना मलिहाबाद लखनऊ।