मऊ :
विजिलेन्स टीम से मारपीट करने के मामले मे फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला
पुलिस टीम ने विजिलेन्स टीम से मारपीट करने के मामले मे फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।
विस्तार :
थानाध्यक्ष बसन्त लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना दक्षिणटोला क्षेत्र मे गुरुवार को समय करीब 12.05 बजे विजिलेन्स टीम के साथ हातापाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनका नाम इस्तेयाक अहमद पुत्र स्व0 सफीउल हसन सा0 डोमनपुरा गोलवा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ उम्र करीब 40 वर्ष 2. मोहम्मद मुर्तजा पुत्र नुरूल हसन सा0 डोमनपुरा गोलवा थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ । गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बता दे - दक्षिण टोला थाना क्षेत्र मुहल्ला आजाद नगर थाना दक्षिणटोला जनपद मऊ में 24 फरवरी को समय 16.00 बजे विजिलेन्स टीम पर सराकरी कार्य के दौरान गाली गलौज मारपीट की मिली लिखित सूचना पर पुलिस ने थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 0023/2026 धारा 3(5)/121(1)/131/132/304(2)/317(2)/324(4) बी0एन0एस0 बनाम इम्तेयाज, मुर्तजा आदि 15-20 अन्य लोगो के अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा घटना के बाद से ही नामजद आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे तथा पुलिस द्वारा लगातार दबीश दी जा रही थी । आज मुखबीर खास की सूचना क आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर सलेमपुरा मोड़ से निम्न अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया जिसे रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायीक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।
