गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

मऊ : DM ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया वाह्य निरीक्षण।||Mau: DM conducted an external inspection of the EVM warehouse along with representatives of political parties.||

शेयर करें:
मऊ : 
DM ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया वाह्य निरीक्षण।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के क्रम में आज जिला निर्वाचन अधिकारी,जिला अधिकारी  प्रवीण मिश्र ने ईवीएम,वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की सक्रियता, अग्निशमन यंत्रों,कंट्रोल रूम,खिड़कियों एवम् रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरो के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की अनवरत निगरानी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  इलामरन जी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहित पार्टियों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।