ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :महिला कांस्टेबल प्रज्ञा मौर्या मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल से हुई सम्मानित।||Mau:Woman constable Pragya Maurya was honored with the Chief Minister's Mahakumbh Service Medal.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
महिला कांस्टेबल प्रज्ञा मौर्या मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल से हुई सम्मानित।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद की रहने वाली महिला आरक्षी प्रज्ञा मौर्या को उत्कृष्ट कार्य करते हुए सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने पर मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल से  सम्मानित किया गया है। जिसे लेकर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
            ज्ञातव्य हो कि प्रज्ञा मौर्या जनपद प्रयागराज के हण्डिया थाने पर तैनात हैं। इनके उत्कृष्ट कार्य करने व सुरक्षा क्षेत्र में विशिष्ट विशिष्ट योगदान देने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा प्रमाण पत्र व मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा मेडल जारी किया गया है। जिसे हण्डिया थाने के प्रभारी निरीक्षक नितेन्र्द कुमार शुक्ला, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह तथा महिला उप निरीक्षक सुभी वर्मा द्वारा सम्मानित करते हुए प्रदान किया गया।
इससे पहले भी श्रीमती मौर्या को आई. जी. आर. एस. पोर्टल पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीन बार सम्मानित किया जा चुका है।
ज्ञातव्य हो कि श्रीमती प्रज्ञा मौर्या राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित गोल्ड मेडलिस्ट राष्ट्रीय खिलाड़ी योगासन रामनिवास मौर्य निवासी ग्राम लैरोदोनवार थाना कोपागंज मऊ की पुत्री हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें