ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई।||Mau:The District Magistrate held a public hearing at the comprehensive grievance redressal day in Madhuban tehsil.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
तहसील मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : संपूर्ण समाधान दिवस में आई कुल 108 शिकायतों में से 12,का तत्काल हुआ निस्तारण, 06 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर भेजी गई टीम।। 
विस्तार:
मऊ जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मधुबन में हुआ। जनसुनवाई के दौरान कुल 108 शिकायते प्राप्त हुई जिनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 03 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर टीम भेजी गई। आज प्राप्त कुल शिकायतों में से राजस्व विभाग की 70, पुलिस विभाग की 15  एवं शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने को कहा। विशेष कर राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण हेतु उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर शिकायत को निस्तारित करने की निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का समय बद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए जिससे आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करें और पीड़ितों को न्याय दिलाने में लापरवाही ना करें। 
    इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, उप जिलाधिकारी मधुबन, तहसीलदार सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें