ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :संस्कृति-हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव का होगा आयोजन।||Mau:A cultural festival will be organized under the theme "Culture - Our Identity".||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

मऊ :
संस्कृति-हमारी पहचान के तहत संस्कृति उत्सव का होगा आयोजन।।
 उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर कलाकारों किया जाएगा पुरस्कृत।
दो टूक : जनपद मऊ के जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक परम्परा प्राचीन काल से ही धर्म, दर्शन, कला, साहित्य एवं संगीत के क्षेत्र में सम्पूर्ण विश्व में अग्रणी रही है। यहां की सांस्कृतिक विरासत में कला एवं संगीत के क्षेत्र में गायन, वादन, नृत्य एवं लोकनाट्य की विभिन्न शैलियों के प्रमुख गुरूओं, आचार्यों एवं कलाविदों की महती भूमिका रही है, जिन्होंने अपनी साधना से अनेक कीर्तिमान स्थापित कर देश का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में शास्त्रीय एवं उप शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोक नाट्य की विभिन्न विधाओं की समृद्ध परम्पराओं से जुड़े हुये कलाकार अधिकांशतया परम्परागत संगीत घरानों से शिक्षा प्राप्त करते हैं। ग्रामीण अंचलों में प्रचलित लोक संगीत की परम्परा भी अत्यन्त समृद्ध है, जिसके संरक्षण, संवर्धन एवं इन विधाओं से जुड़े हुये कलाकारों को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित करने की अत्यन्त आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में ऐसे कला साधकों की बहुतायत है लेकिन पहचान के अभाव में वह अधिकांशतया नेपथ्य में हैं। यह महत्त्वपूर्ण है कि उनकी कला प्रतिभा को सामने लाया जाये और उनकी कला सामर्थ्य में विकास के उपक्रम जुटाये जाये, जिससे कि वह कला एवं संगीत की मुख्य धारा से जुड़कर प्रदेश एवं देश का मान बढ़ा सकें। शास्त्रीय एवं लोक संगीत की उपर्युक्त पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश के सभी अंचलों में ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित एवं समृद्ध करने के उद्देश्य से ही संस्कृति विभाग, उ० प्र० द्वारा "उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृतिः हमारी पहचान" के अन्तर्गत 'संस्कृति उत्सव' की शुरूआत की गई है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक गांव, पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील के स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता करते हुए जनपद स्तर पर चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 17 एवं 19 जनवरी 2026 को जनपद स्तर के चयनित कलाकारों की प्रतियोगिता की जाएगी एवं इसमें चयनित कलाकारों को 22 जनवरी 2026 को मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने हेतु भेजा जाएगा। इसके उपरांत चयनित कलाकार 23 जनवरी 2026 को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजई प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग हेतु पूर्वाभ्यास होगा एवं 24 से 26 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां सम्मान एवं पुरस्कार वितरित किया जाएगा। जनपद के समस्त कलाकार इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें